बिजनौर, मई 4 -- नजीबाबाद। मंडावली थाने के ग्राम मीरमपुर बेगा में चोरों ने पांच ट्यूवबेलों का कुंबल लगाकर केबिल चुरा लिया। वहीं चन्दनपुरा में कार्यालय में खड़े वाहनो में से डीजल व चार बैटरे चोरी कर लिए गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मंडावली थाने के ग्राम मीरमपुर बेगा निवासी मोहसीन, फुरकान, अरशद, यूनुस और उसमान के कुंओं से रविवार रात एक साथ कूमल कर केबिल चोरी कर ली। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उधर, मो आदिल पुत्र शफीक अहमद निवासी ग्राम चन्दनपुरा, मथुरापुर मोर नजीबाबाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके कार्यालय में वाहन खड़े थे। कार्यालय में चौकीदार मुस्तकीम पुत्र बशीर सो रहा था। रविवार रात लगभग 12:50 बजे के आसपास चोरों ने तीन गाड़ियों में से लगभग 800 लीटर डीजल व चार बैटरे चोरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.