एक ही रात पांच घरों में दरवाजा तोड़कर चोरी
नवादा, मई 26 -- थाना क्षेत्र की मंझिला पंचायत अंतर्गत दर्शनियां टांड़पर गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बालदेव मांझी, रौशन कुमार, गोरे मांझी, गोला मांझी तथा नरेश मांझी के घर को निशाना बनाते हुए घर का दरवाजा तोड़ कर खाने का अनाज, बर्तन समेत सारा समान की चोरी कर ली। पीड़ित परिवारों ने बताया कि इधर एक माह से जंगली हाथियों द्वारा उत्पात मचाए जाने के कारण वे लोग रात में अपनी घरों को बंद कर पुरानी बस्ती पर सोने के लिए चले आते थे।
चोरी की घटना का विवरण इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा उन लोगों के घरों का दरवाजा एवं ताला तोड़ कर सभी सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि गोरे मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.