बहराइच, मई 23 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने एक ही इलाके में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पार कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो घरों में चोरी, नकदी समेत हजारों की संपत्ति ले उड़े चोरपीड़ित का बयान गुंजौली खुर्द निवासी पीड़ित सौरभ सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार भोजन करने के बाद रोज की तरह सो गया था।शनिवार तड़के करीब चार बजे जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख नगदी, साड़ियां और बच्चों के कपड़े लेकर फरार हो चुके थे।चोरी की कुल कीमत पीड़ित का दावा है कि...