बलिया, जून 21 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने एक के बाद एक तीन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है।इलाहाबाद बैंक के सामने स्थित दिलीप केसरी के आवास से चोर ई-रिक्शा की बैटरी चुरा ले गए। उसी रात चोरों ने कोटवा मोड़ स्थित बबलू पान भंडार की गुमटी का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान पार कर दिया। चोरों ने हॉस्पिटल मोड़ के पास से गिरी चाय दुकान को भी निशाना बनाया। दुकान में घुसकर चोरों ने सामान के साथ-साथ कोयला तक उठा ले गए। सूचना पर शनिवार की सुबह पुलिस पहुंची और व्यापारियों से पूछताछ की। एक ही रात में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं ने पूरे बाजार में दहशत है। व्यापारियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

हिंदी ह...