लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्राम निवासी मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय बेचेलाल के अनुसार, रात करीब 3:30 बजे उनका बेटा दीपक वर्मा लखीमपुर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और वहां रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह करीब 5 बजे परिजनों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। जांच करने पर पता चला कि पड़ोसी अनीश पुत्र सोहन हलवाई के घर में भी लगभग उसी समय गहने व नकदी चोरी हुई है। वहीं, गांव के ही राजू वर्मा के घर को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी पार कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.