महोबा, फरवरी 8 -- अजनर, संवाददाता। एक ही रात में चोरों ने तीन घरो को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। चोर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में तीन घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर बीती रात्रि को गांव के मंगना अहिरवार के सूने घर में ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी चुरा ले गए। तिजवा अहिरवार के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। गृह स्वामी परिवार के साथ महानगर में मजदूरी करने गया है। चोरों ने ताला तोड़कर जेवर पार कर दिए। हरदेव सिंह पुत्र रामस्वरूप के घर से भी चोर चोरी कर ले गए। गृहस्वामी के गांव न आने पर चोरी कितनी की हुई यह जानकारी न हो सकी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.