फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- थरियांव। सर्दी के मौसम में कस्बे में चोरों का आंतक बढ़ा हुआ है। सोमवार रात चोरों ने चार घरों के बाहर खड़े पांच ई-रिक्शा की करीब दो लाख कीमत की बैटरियां और एक घर से एक लाख की नगदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह सभी को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कस्बे के असोथर रोड निवासी दिलीप कुमार मौर्य के पास दो रिक्शे हैं। जो दरवाजे के सामने ही चार्जिंग के लिए खड़ा करके घर के अंदर सो गए और सुबह उठने पर देखा कि दोनों ई रिक्शा की चार बैटरियां चोरी हो गयी। बलराम शिवहरे का ई-रिक्शा भी घर के बाहर खड़ा था। रात दो बजे नींद खुली तो ई-रिक्शा दरवाजे से गायब था। काफी खोज बीन करने के बाद घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर ई रिक्शा खड़ा कर दिखाई दिया। इसकी भी बैटरी चोरी हो गई थी। थरियांव के ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.