दरभंगा, मई 15 -- बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव वार्ड नंबर-1 में 13 मई की रात्रि अज्ञात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में नगद सहित लाखों मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। लालपुर गांव निवासी मदन कुमार लाल ने बताया कि मेरे घर की खिड़की तोड़कर नगद एवं लाखों मूल्य के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। इसी गांव के दयानन्द लाल के घर का ताला तोड़कर नगद एवं हजारों मूल्य के सामान की चोरी हुई। इसी गांव के नरेश लाल एवं तरूण लाल के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी। तरूण लाल ने बताया कि मेरे घर का ताला तोड़ ही रहा था कि आवाज सुनते ही जब तक घर से बाहर निकला। यह भी पढ़ें- तेज आंधी से सिंधोरा गंगा घाट पर बना पीपा पुल टूटा तब तक चोर भाग निकला। इस संबंध में सभी पीड़ितों ने थानाध्यक्ष को अलग-अलग आवेदन देकर न्याय की ...