गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिविल लाइन स्थित कार्मल स्कूल के सभागार में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर 'अभिभावक अभिविन्यास' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन व्यवस्था और बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी भूमिका से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ वुमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल रिवरन फादर रॉजर, प्रधानाचार्या सिस्टर अल्जीरा एसी, मैनेजर सिस्टर सैंड्रा एसी, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर सवेरेन एसी, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर सिस्टर अनीता एसी एवं अभिभावक प्रतिनिधि मिस्टर एंड मिसेज़ पियूष मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि फादर रॉजर ने कहा कि विद्यालय और अभिभावक एक ही रथ के दो पहिए हैं, जिनका समन्वय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने मोबा...