अमरोहा, जुलाई 25 -- तीन बहनों द्वारा एक युवक से शादी करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कथित विवाह के वीडियो के बाद अब तीनों में से एक लड़की के नाबालिग होने का दावा सामने आया है। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी जांच-पड़ताल तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी दो सगी व मौसेरी बहन ने नजदीकी गांव निवासी युवक से बीती 17 जुलाई को नगर के एक मंदिर में शादी रचाई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें यूट्यूब पर कॉन्टेंट क्रिएटर हैं और उनके चैनल पर चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके साथ शादी करने वाला युवक कैमरा संचालन करता है। विवाह का वीडियो वायरल होने के बाद मामला मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। यह भी पढ़ें- एक ही लड़क...