एक ही मुद्दे पर सड़क पर उतरे बीजपी-कांग्रेस के छात्र संगठन, मोती बाग हादसे को लेकर प्रदर्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने रविवार को सत्य निकेतन में एक पीजी आवास के ढहने की घटना पर ''गहरा दुख'' जताया। वहीं, छात्र और शिक्षक संगठनों ने शहरभर में ऐसे आवासों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की। इस मसले को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों ने ही विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। एबीवीपी ने निगम आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर में तोड़फोड़ की भी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना से हम बेहद दुखी और व्यथित हैं। हमारी संवेदनाएं प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम मलबे में फंसे सभी लोगों के सुरक्षित बचाव की प्रार्थना करते हैं और अपने छात्रों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।'' नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.