आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़। अटेवा और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रविवार को नगर से सटे बाग लखराव पुल के समीप स्थित गोदाम घाट पर बादाम का पौध रोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर पौध रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई। इस दौरान सुनील सिंह, अभय चौहान, बृजेश चौहान, राजेश चौधरी सुरेश प्रजापति, महेंद्र कुमार शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, कंचन कुमार, दीपक शामिल रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...