एक ही मतदाता पर तीन अलग-अलग वोटर आईडी, आरोपी युवक गिरफ्तार
अररिया, मई 10 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम पर तीन अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखने का मामला सामने आया है। इस मामले में फारबिसगंज पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या-09 निवासी नोएम अंसारी, पिता सज्जाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि युवक ने अपने नाम से अलग-अलग ईिपक नंबर वाले वोटर आईडी कार्ड बनवा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के कॉलेज चौक के समीप छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के तीन अलग-अलग ईिपक नंबर वाले वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- एक ही मतदाता पर तीन अलग-अलग वोटर आईडी, आरोपी युवक गिरफ्तार अपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.