लखीमपुरखीरी, मई 3 -- किसान सम्मान निधि में एक बड़ा मामला सामने आया है। एक ही खसरा (जमीन) पर दो-दो लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ले रहे थे। मामला सामने आने के बाद भारत सरकार ने इनकी सम्मान निधि तुरंत रोक दी है। इसके अलावा 26,349 ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने पहले के भू-स्वामी विवरण नहीं भरा है। इनकी भी सम्मान निधि रोक दी गई है। किसान सम्मान निधि ले रहे किसानों का डाटा राजस्व विभाग के डाटा से मिलान कराने के बाद संदिग्ध डाटा मिलने पर सम्मान निधि रोक दी गई है। वहीं डाटा सही कराया जा रहा है। जिनकी सम्मान निधि रोकी गई है उसमें 5,347 ऐसे किसान हैं जिनको विरासत के अलावा अन्य स्रोत से जमीन मिली है, उनका विवरण दर्ज नहीं है।

निधि रोकने के कारण इसके अलावा 5,458 ऐसे प्रकरण हैं जिनमें पहले के भूस्वामी और वर्तमान भूस्वामी एक ही खसरा पर प्रध...