बेगुसराय, अगस्त 10 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी स्व. अवधेश कुमार राय की पत्नी डेजी कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। डीएम को दिये गये आवेदन में डेजी कुमारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर मोहल्ला के वीरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना सिंह ने अपने चचेरे भाई विनय सिंह से दो कट्ठे जमीन रजिस्ट्रीय करायी। दो बार में वीरेन्द्र कुमार ने डेजी कुमारी को एक कट्ठा 14 धूर जमीन निबंधन कराया। इस पर उनका शांतिपूर्ण तरीके से दखल कब्जा भी है। लेकिन सात अगसत 2025 को वीरेन्द्र कुमार ने उसी खाता खेसरे की एक कट्ठा नौ धूर, 10 धूरकी जमीन अर्चना कुमारी को निबंधन करा दिया। बार-बार अनुरोध के बाद भी वीरेन्द्र कुमार के द्वारा समस्या का समाधान करने के बदले हमे व पूरी परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी जा र...