एक ही भूमि को कई बार बेचने के आरोप में मुकदमा
मिर्जापुर, मई 19 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के अल्हौवा गांव में एक ही भूमि को कई लोगों के नाम बार-बार बेचकर धोखाधड़ी के आरोपी में पुलिस ने पांच के विरुद्ध सोमवार केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एडीजी वाराणसी के निर्देश पर की गई है। वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के डाफी निवासी संजय कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि अल्हौवा गांव निवासी रामदुलार ने वर्ष 2006 में एक भूमि का सट्टा इकरारनामा उनके पक्ष में किया था। भूमि का पहले से ही वर्ष 2004 में दूसरे व्यक्ति के पक्ष में इकरारनामा किया जा चुका था, जिसकी जानकारी उनसे छिपाई गई। पीड़ित के अनुसार रामदुलार ने अपने पुत्र सत्यम व सतनाम तथा पत्नी मल्लो देवी के साथ मिलकर उसी भूमि का बैनामा पहले अपने परिवार के नाम कराया और बाद में अन्य के नाम करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.