जौनपुर, जनवरी 23 -- मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर क्षेत्र के उदयराजपट्टी दिलावरपुर में एक ही भूखंड पर दो बार मुआवजा लिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ही आराजी और एक रकबा पर दो अलग-अलग योजनाओं के तहत मुआवजे की धनराशि का भुगतान किया गया। शिकायत के अनुसार उक्त भूमि पर पहली बार वर्ष 2008 में मड़ियाहूं बाईपास योजना के तहत विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी वाराणसी द्वारा लगभग दो लाख रुपये का प्रतिकर भुगतान किया गया था। इसके बाद उसी भूमि पर दोबारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक करोड़ 4 लाख 3 हजार 7 रुपये का मुआवजा दिए जाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व ने 17 नवंबर 2025 को उप जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.