इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- जसवंतनगर, संवाददाता। मोहल्ला गुलाबबाड़ी निवासी एक युवक की बाइक के नंबर पर दो अलग-अलग स्थानों पर फर्जी चालान कटने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस और परिवहन विभाग से शिकायत कर जांच व कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित धीरज शर्मा के अनुसार उसकी बाइक पर पहला चालान 24 फरवरी को कानपुर नगर क्षेत्र में जारी हुआ था। चालान की फोटो देखने पर उन्हें संदेह हुआ, क्योंकि उसमें दर्शाया गया वाहन उनकी बाइक से अलग था। इस पर उन्होंने 12 मार्च को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कानपुर नगर में प्रार्थना पत्र देकर चालान निरस्त करने और मामले की जांच कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच 2 अप्रैल को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फुलरई इलाके में भी उनकी बाइक नंबर पर एक और चालान जारी कर दिया गया। लगातार दो फर्जी चा...