गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन स्थित स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में फ्लैट की दो बार बिक्री का मामला सामने आया है। सोसाइटी में रहने वाले व्यक्ति ने बिल्डर कंपनी के साझेदारों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। स्टार रामेश्वरम सोसाइटी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार त्यागी के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2018 में फ्लैट खरीदा था। उन्होंने बैंक से होम लोन भी लिया। मार्च 2018 में फ्लैट की रजिस्ट्री उनके नाम कर दी गई थी। मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब आठ अगस्त 2024 को कुछ लोग दूसरे बैंक के कर्मचारियों के साथ फ्लैट पर पहुंचे और मकान खाली कराने संबंधी नोटिस चस्पा कर चले गए। सुरेंद्र त्यागी का कहना है कि उन्हें पहली बार तब जानकारी हुई कि इसी फ्लैट पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से पहले ही ...