नई दिल्ली, मई 2 -- भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में तीन बार खिताब अपने नाम किया है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इस साल की शुरुआत में तीसरी बार चैंपियन बनने में सफल हुई थी। इससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में भी टीम ने ट्रॉफी जीती है। हालांकि ऐसे मौके बहुत कम बार ही मिलते हैं जब अलग-अलग टीमों को चैंपियन बनाने वाले कप्तान एक साथ एक फ्रेम में नजर आए। हालांकि सूर्यकुमार यादव ने इस अंसभव से लगने वाले काम को संभव बना दिया है। सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से पहले भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले कप्तानों के साथ फोटो खिंचवाई। सूर्यकुमार यादव की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं मैच से पहले उन्होंने इस फोटो को लेने के पीछे की कहानी भी बताई है। सूर्यकुमार यादव ने...