एक ही परिवार से उठे चार जनाजे; बारावफात पर पसरा मातम, अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़
संवाददाता, अगस्त 26 -- बलरामपुर में मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जिस घर से बच्चों की पढ़ाई और बारावफात की तैयारियों को लेकर चहल-पहल होनी थी, बुधवार को उसी घर से एक साथ चार जनाजे उठे। हर आंख नम थी और हर जुबान पर हादसे का जिक्र। यू-टर्न लेते समय तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई कार में सवार मौलाना मोहम्मद शरीफ (50), उनकी पत्नी तबस्सुम बानो (45), बेटे उजैम (22) और बेटी रुश्दा (14) की मौत हो गई। हादसे में सात वर्षीय बेटी हुदा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।एक हादसे में परिवार के 4 लोगों की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बलुआ निवासी मौलाना मोहम्मद शरीफ मंगलवार सुबह अपनी कार से भिनगा से लखनऊ के लिए निकले थे। उनके साथ पत्नी तबस्सुम बानो और बच्चे उजैम, रुश्दा व हुदा भी थे। बताया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.