संभल, दिसम्बर 18 -- असमोली विधानसभा क्षेत्र के मदाला गांव में एक ही परिवार में करीब 70 वोट मिलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की आशंका जताई जा रही है। गांव के ही एक युवक ने तहसीलदार को शिकायत देकर बताया कि एक परिवार के नाम पर असामान्य रूप से अधिक वोट दर्ज हैं। आरोप है कि संबंधित युवक करीब ढाई वर्ष से गांव छोड़कर शहर में रह रहा है, इसके बावजूद उसके नाम से गांव और शहर-दोनों जगह वोट बने होने का अंदेशा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवार की शादीशुदा पुत्रियों के नाम भी गांव की मतदाता सूची में दर्ज हैं, जबकि वे ससुराल में निवास कर रही हैं। इतना ही नहीं, दूर-दराज के रिश्तेदारों के नाम भी एक ही परिवार की वोटर लिस्ट में जोड़े जाने की बात स...