कासगंज, फरवरी 21 -- यूपी के कासगंज में एक ही घर में पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। पांच के शव घर में ही फांसी पर लटकते मिले। आत्महत्या करने वालों में पति-पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इसकी खबर मिलते से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फान में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने काम शुरू किया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पता लगाने में लगी है। थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला भोजराज निवासी सत्यवीर (50) पुत्र नेमसिंह करीब दस वर्ष पहले गांव से आकर अमांपुर में किराए के मकान में रह रहा था। दुकान के पीछे ही घर था। इसी में पूरा परिवार रह रहा था और खराद वेल्डिंग की दुकान चल रही थी। पिछले चार दिन से सत्यवीर की दुकान का ताला नहीं खुला था। रोज ग्राहक आकर लौट रहे थे। कई लोगों ने शटर भी बजाया था लेकिन कोई जवाब नह...