एक ही परिवार के 5वें सदस्य की मौत के बाद सिक्का पहुंच बीडीओ ने अनाज का दिया सहयोग
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर/पंडवा, हिटी। पलामू जिले के पंडवा प्रखंड की बीडीओ सह सीओ अंजली मेहता ने सोमवार को प्रखंड के बीपीआरओ प्रमोद कुमार सिंह के साथ सिक्का गांव पहुंचकर अज्ञात बीमारी से परिवार के पांच सदस्यों की मौत से शोकाकुल अनुज मेहता से मिलकर ढाढस बंधाया। तत्काल 50 किलोग्राम चावल और 50 किलो गेहूं उपलब्ध कराते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के लिए सहयोग राशि अनुज मेहता को उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने गांववालों से मिलकर अज्ञात बीमारी से हुई मौत की जानकारी उपस्थित पुरुष और महिलाओं से ली। बीडीओ ने बताया कि गांव वालों से बातचीत यह बात सामने आई कि कुलदीप महतो और उसके परिवार के सभी सदस्य 10 जून से एक-एक कर सभी बीमार पड़ने लगे। यह भी पढ़ें- 10 दिन में चली गई 5 सदस्यों की जान, झारखंड के इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.