एक ही परिवार के भाई-बहन ने बढ़ाया गांव का मान
कटिहार, जून 3 -- समेली,एक संवाददाता चांदपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-3 स्थित मिलीक टोला में थल सेना एवं बिहार पुलिस में चयनित भाई-बहन के सम्मान में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव के इतिहास में पहली बार किसी परिवार के छात्र-छात्राओं के सरकारी सेवा में चयन होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।जानकारी के अनुसार राजेश कुमार महतो एवं सुनीता देवी के पुत्र रितिक रोशन का भारतीय थल सेना तथा पुत्री रवीना कुमारी का बिहार पुलिस में चयन हुआ है। दोनों की इस उपलब्धि से पूरे पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया अनीता देवी, सरपंच प्रेमलता देवी, पंचायत समिति सदस्य रेणु देवी, उपमुखिया शंभू ठाकुर, समाजसेवी केशव साह, आलोक शेखर, अनुज पंडित, विभूति यादव, पंकज कुमार सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.