रुद्रपुर, मार्च 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार को एडीएम पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय स्कूटनी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में जाति प्रमाण पत्र से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई की गई। बैठक में तहसील गदरपुर क्षेत्र के एक ही परिवार के पांच जाति प्रमाण पत्रों की जांच के बाद निरस्त किए जाने की संस्तुति की। कमेटी ने अभिलेखों की जांच में कई विसंगतियां मिलने पर यह निर्णय लिया। तहसील किच्छा क्षेत्र से संबंधित एक अन्य प्रकरण में शिकायतकर्ता रवि कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार किया गया। कमेटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित व्यक्तियों के अभिलेखों का पूर्ण सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके लिए तहसीलदार किच्छा की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर एक समिति गठित की गई है। जिसे 15 दिनों के भीतर पूर्वजों की जाति और निवास से जु...