बदायूं, अप्रैल 25 -- नगर के मोहल्ला गौस नगर से आज एक ही परिवार के तीन सदस्य मुकद्दस हज यात्रा के लिए रवाना हुए। मोहम्मद फारूक, उनकी पत्नी और उनके पुत्र शादाब के जत्थे को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नगर पालिका परिषद दातागंज के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक एडवोकेट, डॉ. राशिद अंसारी और मोहम्मद रऊफ अंसारी एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने यात्रियों को हज की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन-चैन की दुआ करने की अपील के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.