फरीदाबाद, मई 16 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने एक ही परिवार के अलग-अलग बैंक खातों करीब सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। जबकि पीड़ित बैंक खाता धारकों के पास कोई ओटीपी भी नहीं आया था। साइबर अपराध थाना एनआईटी पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एनआईटी निवासी पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात लोगों ने 17 और 18 अप्रैल को उसके और उसके भाई के तीन बैंक खातों से बिना जानकारी के दो लाख 24 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित परिवार को किसी भी ट्रांजेक्शन की जानकारी भी नहीं थी। वहीं उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या अलर्ट भी नहीं आया। जब बैंक स्टेटमेंट देखी तो उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला。 यह भी पढ़ें- साइबर ठगों ने 45 मिनट में 400 ओटीपी भेज उड़ाए 5.43 लाखसाइबर ठगी की अन्य घटनाएँ उधर, साइबर ठग...