जौनपुर, मई 23 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मगरावां गांव में शुक्रवार की सुबह लकड़ी के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक युवक, उसकी पत्नी और उसकी मां को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मगरावां गांव निवासी सुरेंद्र कुमार का उनके पट्टीदारों से लकड़ी ईंधन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी बात को लेकर पट्टीदार लामबंद हो गए और पीड़ित को गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि पट्टीदार सुमन, रोशनी और कमला प्रसाद ने मिलकर सुरेन्द्र कुमार पर लाठी हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जा का विरोध करने पर देवर-भाभी को पीटा पत्नी मधु और मां बिन्दू देवी बीच बचाव करने दौड़ी तो आरोपिय...