एक ही परिवार के छह समेत सात लोगों को आजीवन कारावास
नवादा, अगस्त 18 -- भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अदालत ने सात लोगों को सश्रम आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा पाने वाले एक ही परिवार के चार भाई एवं एक भाई के दो पुत्र भी शामिल हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार ने सोमवार को काशीचक थाना अंतर्गत दौलाचक निवासी अवधेश सिंह, उमेश सिंह, अरूण कुमार, श्रवण कुमार, कुन्दन कुमार, अजय सिंह और तुलन कुमार को यह सजा सुनाई।
मामला और घटना मामला काशीचक थाना कांड संख्या-103/22 से जुड़ा है। घटना 28 अप्रैल 22 की संध्या की बताई जाती है। अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार ने अदालत में अभियोजन का पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार घटना के समय दौलाचक गांव निवासी तिरपुरारी सिहं गांव के समीप के चिमनी भट्टा के पास से गुजर रहे थे। तभी सातों आरोपी वहां पहुंचे और तिरपुरारी सिंह पर ताबड़तोड़ गोली चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.