गिरडीह, जून 6 -- बेंगाबाद (गिरिडीह)। छोटकी खरगडीहा में पॉल्ट्री मुर्गा खाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसमें 73 वर्षीय वृद्ध परमेश्वर पंडित की इलाज के दौरान गुरुवार देर रात गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। वृद्ध की मौत के बाद बेंगाबाद थाना कांड संख्या 94/26 के तहत कथित पॉल्ट्री संचालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के पोता आशीष कुमार द्वारा इस सिलसिले में 29 मई को थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना की रात छोटकी खरगडीहा के एक पॉल्ट्री फार्म दुकान से उन्होंने मुर्गा लिया था। दुकान संचालक के स्टाफ पर बासी चिकन देने का उन्होंने आरोप लगाया है। कहा कि चिकन बनाकर खाने के कुछ घंटे बाद परिवार के छह सदस्यों क...