बहराइच, मई 3 -- पयागपुर, संवाददाता। एक ही परिवार की चार लड़कियां शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं, जिनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। सभी लड़कियां रात करीब 9:30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन रात 11 बजे तक वापस नहीं लौटीं। देर तक कोई संपर्क न होने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़कियों का पता लगाया जाएगा। पयागपुर थाना अंतर्गत शनिवार की आधी रात करीब 9 बजे एक ही पररिवार की चार लड़कियां बिना बताए घर से चली गईं। लड़कियों की उम्र 16 से 18 साल के बीच है साथ ही दो सगी व दो चचेरी बहने हैं। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटीं तो परिवारीजनों ने लाश करना शुरू किया। प...