शाहजहांपुर, मई 1 -- निगोही-संवाददाता। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास हादसे का शिकार हुए एक ही परिवार के चार लोगो का शुक्रवार सुबह सैकड़ो नम आंखों के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक घर से चार अर्थी देख लोग सहम गए। आंखों से आंसू खुद व खुद बहने लगे। तमाम जनप्रतिनिधियो ने मौके पर पहुंच शोक संवेदना प्रकट की।निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी राकेश उर्फ कन्हैया(35)पत्नी सीमा(32)पुत्री दीक्षा(10)और बेटे नैतिक (3)के साथ अपने साले की शादी में शामिल होने पुवायां के सिरखिड़ी गांव गये थे। गुरूवार 11 बजे अरूण अपने परिवार के साथ बाइक से निगोही आ रहा था। तो शाहजहांपुर-पुवायां मुख्य मार्ग पर दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही बुलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: साले की शादी से लौटते वक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.