एक ही परचा से कइयों का बन रहा जाति-निवास : दिनेश
पाकुड़, जून 19 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। भाजपा प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने पंचायतों में जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगाए जा रहे विशेष शिविरों में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि कुछ कर्मचारी एवं पदाधिकारी नियमों की अनदेखी कर एक ही दस्तावेज (परचा) के आधार पर कई लोगों का जाति और निवास प्रमाण पत्र निर्गत कर रहे हैं। दिनेश मरांडी ने कहा कि यदि शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : 16 जून तक लगे कैम्पों में मिले कुल 19556 आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.