बलरामपुर, जुलाई 7 -- तुलसीपुर, संवाददाता। राज्यानुदानित मदरसा जामिया अनवारूल उलूम, नई बाजार तुलसीपुर में नियुक्ति से जुड़ा मामला अब गंभीर विवाद का रूप ले चुका है। आरटीआई से प्राप्त अभिलेखों, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के आदेशों और विभागीय जांच रिपोर्ट में नियुक्ति प्रक्रिया, रिक्त पदों के सत्यापन तथा वित्तीय अनुमोदन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2022 में सहायक अध्यापक तहतानिया गुलाम जिलानी के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए पद पर हामिद रज़ा की नियुक्ति की गई थी। तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमसीओ) ने नियुक्ति पत्रावली की संस्तुति की। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के तत्कालीन रजिस्ट्रार ने उसी पद पर वित्तीय अनुमोदन भी जारी किया। इसके बावजूद वर्ष 2025 में उसी पद को दोबारा रिक्त दर्शाकर मो. अहम...