लखनऊ, अप्रैल 3 -- -शिकायत हुई तो हरदोई, बांदा सहित कई जिलों में संविदा कर्मी की सेवा समाप्ति के आदेश -एक्सरे टेक्नीशियन की स्थायी नियुक्ति न होने के चलते 49 जिलों में एनएचएम से की गई थी संविदा पर तैनाती-स्थायी नियुक्ति होने के बाद भी नहीं हटाए गए उस पद पर काम कर रहे संविदा कर्मी-वर्ष 2012 के बाद से बिना पद स्वीकृति के ही स्वास्थ्य विभाग करा रहा था कामलखनऊ, विशेष संवाददाता।प्रदेश के उन जिलों से एक्सरे टेक्नीशियन हटेंगे, जहां एक ही पद पर दो-दो लोग काम कर रहे हैं। इनमें से एक संविदा कर्मी है और दूसरा नियमित नियुक्ति पाने वाला। दरअसल वर्ष 2012 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) द्वारा 49 जिलों में एक्सरे-टेक्नीशियन की संविदा पर तैनाती की गई थी। नियुक्ति की सेवा शर्तों में स्पष्ट लिखा था कि इस पद पर नियमित नियुक्ति होते ही संविदा वाली नियुक...