गढ़वा, मार्च 27 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के खरौंधी देवी मंदिर और चांदनी देवी धाम मंदिर से रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को चार बजे रामनवमी कमिटी और श्रीराम सेना के तत्वावधन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रखंड के श्री राम सेना के सदस्य, जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग, समाजसेवी, बजरंग दल के कार्यकर्ता सहित हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा खरौंधी देवी मंदिर से नावाडीह होते हुये चांदनी मोड़ तक गया। वहीं दूसरा जुलूस चांदनी देवी धाम मंदिर से चल कर खरौंधी बाजार होते हुये नावाडीह मोड़ से पुनः खरौंधी देवी धाम मंदिर पहुंच कर शोभा यात्रा की समाप्ति की गई। शोभा यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भारत,शत्रुघ्न एवं हनुमान की झांकी रथ पर निकली गई। रथ पूरी तरह सजाया गया था। वही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.