एक ही नंबर पर 35,367 वाहन चलने के मामले में सरकार से जवाब तलब
रांची, जून 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर 35,367 वाहनों के संचालन के मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने परिवहन सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मिथुन कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 10 जुलाई तक विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में कहा गया है कि झारखंड में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर 35,367 वाहनों का मामला सामने आया था। कर चोरी से जुड़ा यह मामला तब सामने आया जब परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में कॉमर्शियल वाहनों के डेटा की जांच की। जांच में पाया गया कि हजारों वाणिज्यिक वाहनों ने अवैध रूप से केवल एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल किया था ताकि वे रोड टैक्स, बीमा और फिटनेस सर्टिफिकेट से जुड़े नियमों की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.