फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद नगर निगम ने बुधवार को भी नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। छह बुलडोजर और दो बड़ी मशीनों से सुबह से शाम तक करीब 300 अवैध मकानों को गिरा दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध देखने को मिले। तोड़फोड़ के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कॉलोनी की ओर जाने वाले कई प्रमुख रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया। एक किलोमीटर दायरे में की गई बेरिकेडिंग से दिनभर लोग भटकते नजर आए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के एसडीओ का कहना है कि इलाके में तोड़फोड़ गुरुवार को भी जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-फरीदाबाद में बढ़ेगा पुलिस का इमरजैंसी रिस्पांस, ERV बाइक और गाड़ियां म ...