नई दिल्ली।, जुलाई 30 -- Shashi Tharoor: देश में परीक्षा तंत्र में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में थरूर ने भारत की वर्तमान परीक्षा प्रणाली को संरचनात्मक रूप से पुरानी, नैतिक रूप से थकी हुई और बौद्धिक रूप से मृत करार देते हुए इसमें आमूलचूल बदलाव के लिए कई क्रांतिकारी सुझाव दिए हैं। थरूर ने प्रो. के राधाकृष्णन समिति की 101 सिफारिशों के लागू न होने का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि नीलेकणि के नेतृत्व में दिए जाने वाले सुझावों पर सरकार गंभीरता से ध्यान देगी। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शशि थरूर ने नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली कमेटी को पांच सुझाव दिए हैं।1. एक ही दिन में नहीं ली जाए परीक्षा शशि थरूर ने इस पत्र में कहा कि भारत की मौजू...