नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- MSCI रीबैलेंसिंग से पहले अडानी शेयरों में सोमवार को आई भारी गिरावट के चलते गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 9.50 अरब डॉलर कम हो गई। भारतीय रुपये में यह रकम 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। सोमवार, 31 अगस्त को अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। अडानी एंटरप्राइजेज से लेकर अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस तक कई शेयरों में 3 से 7 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का असर चेयरमैन गौतम अडनी के नेटवर्थ पर पड़ा। क्योंकि, उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा इन्हीं शेयरों से आत है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा रैंकिग के मुताबिक अडानी सोमवार के सबसे बड़े लूजर रहे। उनकी संपत्ति अब 103 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें स्थान पर आ गए हैं।कौन शेयर कितना गिर...