हरिद्वार, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र पर इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ने के कारण धर्मनगरी में चहुंओर उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घर-घर कन्या पूजकर सुख-समृद्धि की कामना की गई। ज्योतिषियों के अनुसार, उदय व्यापिनी तिथि के कारण अष्टमी और नवमी का पूजन एक ही दिन किया गया। हालांकि, नवमी तिथि का प्रभाव शुक्रवार सुबह 10:06 बजे तक रहने के कारण कई श्रद्धालु शुक्रवार को भी पूजन करेंगे। गुरुवार को मनसा देवी, चंडी देवी और माया देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हरिद्वार की अधिष्ठात्री मानी जाने वाली माया देवी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों से सजे माता के दरबार में भक्तों ने दर्शन किए। मान्यता है कि यहां दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जिसके चलते दूर-दराज से भी बड़ी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.