एक ही दिन दो शादियां तय कर लड़के ने बुना जाल, दो लड़कियों को फंसाया फिर खुद फंसा कि टूटे दोनों रिश्ते
निज संवाददाता, जुलाई 2 -- यूपी के बस्ती में एक युवक ने शातिर अंदाज में दो लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें लूटने का सोचा। शायद इनमें से एक लड़की को वो अपनी पत्नी भी बना लेगा। लेकिन इससे पहले ही उसका राज खुल गया और उसकी दोनों ही शादियां टूट गईं। लड़का अपने बुने जाल में फंस गया और पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। लड़के ने दो लड़कियों से शादी तय करके दहेज के नाम पर लड़कियों को ठगा। एक युवक द्वारा एक ही दिन दो अलग-अलग परिवारों में शादी तय करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी जाति छिपाकर दोनों परिवारों का विश्वास जीता, शादी तय की और दहेज के नाम पर नकदी भी ली। एक परिवार तक खुद की मौत की सूचना भिजवाई और दूसरे परिवार की युवती से शादी के दिन बुधवार को मामला खुलने पर हंगामा हो गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.