एक ही दिन गांव से उठीं दो अर्थियां, भिखरा में पसरा मातम
औरैया, जून 30 -- कोतवाली क्षेत्र के भिखरा गांव में मंगलवार को एक ही दिन दो घरों से अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया। दिल्ली में सड़क हादसे में घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि नोएडा में प्राइवेट गार्ड की नौकरी कर रहे युवक की बीमारी के चलते मौत हो गई। दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो असमय मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार गांव निवासी मुकेश कुमार की पुत्री पारुल सेंगर अपने परिवार के साथ दिल्ली के साहिबाबाद क्षेत्र में रहती थीं। कुछ दिन पहले स्कूटी से जाते समय उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। पारुल अपने पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.