गढ़वा, फरवरी 7 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर नॉमिनेशन, स्क्रूटनी व नाम वापसी के बाद सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत चुनाव के लेकर अध्यक्ष के नौ प्रत्याशी मैदान में खड़े हैं। उनमें निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मारुति नंदन सोनी, शोभा जायसवाल, सत्येश्वरी देवी उर्फ सत्या दुबे, पुष्पक पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय, संजय कुमार सिंह, विरेंद्र चंद्रवंशी, सूर्य देव माली व गिरीश पांडेय का नाम शामिल है। वही वार्ड प्रत्याशियों में शुक्रवार को दो लोगों ने नाम वापस ले लिया। उनमें वार्ड नंबर दो से गीता देवी और वार्ड 11 सं पंती देवी ने नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद के सभी उम्मीदवारों के द्वारा बताया गया दलगत चुनाव नहीं हो रही है। बल्कि अपने-अपने स्तर से सभी अध्यक्ष प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में एक ही दल के कई ...