जमशेदपुर, जनवरी 20 -- सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर रेलवे स्टेशन के पास उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक लोकल ट्रेन और एक एक्सप्रेस ट्रेन एक ही लाइन पर आती दिखाई दीं। दोनों ट्रेनों को एक ही पटरी पर देखकर यात्रियों में घबराहट फैल गई और किसी अनहोनी की आशंका जताई जाने लगी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कोई दुर्घटना या तकनीकी चूक नहीं थी। अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र ऑटोमैटिक सिग्नल सेक्शन के अंतर्गत आता है, जहां इस तरह की स्थिति सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती है। दोनों ट्रेनें एक ही दिशा में संचालित हो रही थीं और सिग्नल सिस्टम के अनुसार, आगे बढ़ रही थीं। रेलवे ने बताया कि ऑटोमैटिक सिग्नल सेक्शन में यदि आगे चल रही ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलता है, तो पीछे आने वाली ट्रेन को उसी लाइन प...