समस्तीपुर, दिसम्बर 12 -- समस्तीपुर। रेल मंडल के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर अटेरन चौक के समीप शुक्रवार को एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनों के बीच कम दूरी होने के कारण यात्रियों व आम लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। उक्त रेलखंड पर अटेरन चौक के पास मालगाड़ी गुजर रही थी जबकि पीछे से धुरियान एक्सप्रेस भी आ कर खड़ी हो गई। इसके बाद एक एक कर अवध, राउरकेला जयनगर और क्लोन एक्सप्रेस भी लाइन में खड़ी हो गई। हालांकि इस दौरान कोई घटना नहीं हुई क्योंकि बरौनी समस्तीपुर रेल खंड पर उक्त जगह एंटी ब्लॉक सिग्नल प्रणाली लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि एक ट्रेन के पीछे आ रही दूसरी ट्रेन के लोको पायलट को इसकी जानकारी रहती है। आगे से मालगाड़ी गुजर रही थी वह जब समस्तीपुर स्टेशन आती उसके बाद ही आगे लाइन क्लियर होता। ऐसे में मालगाड़ी को जंक्शन पर लाने के बाद सभी ट्रेन बारी बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.