फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।उच्च न्यायालय के हालिया आदेश से शिक्षण संस्थाओं के प्रबंध तंत्र में हलचल मच गयी है। हाईकोर्ट ने आदेश दिये हैं कि अनुदानित सभी शिक्षण संस्थाओं और सोसाइटियों का सर्वेक्षण कर उन्हें चिन्हित किया जाये। इनमें किन किन शिक्षण संस्थाओं में किसी एक जाति, समूह का बर्चस्व है या किसी एक जाति के नियंत्रण प्रभाव में हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध कार्यकारिणियों में हड़कंप मच गया है। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में शासन ने ऐसे शिक्षण संस्थाओ की सूची तलब कर ली है। डीआईओएस संजीव कुमार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य से डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स कानपुर की ओर से प्रमाणित नवीनीकृत प्रबंध कार्यकारिणी और साधारण सभा के सदस्यों की सूची...