नई दिल्ली, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बैंक लोन में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां जिले में एक ही जमीन को बंधक रखकर अलग-अलग बैंकों से लोन लेने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामला खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव का है। एसबीआई खड़सरा शाखा के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, हथौज निवासी अभिमन्यु राय और दीपक राय ने वर्ष 2013 में बैंक से 1.36 लाख रुपये का ऋण लिया था। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र देकर यह भरोसा दिलाया था कि ऋण अवधि के दौरान बंधक रखी गई जमीन को किसी अन्य बैंक के पक्ष में गिरवी या विक्रय नहीं करेंगे। बाद में जब ऋण खाता खराब हुआ तो वर्ष 2022 में जांच कराई गई। जांच में सामने आया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.