बदायूं, मई 8 -- जमीन का फर्जी तरीके से दोबारा बैनामा करने, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के मामूरगंज गांव का है। यहां के रहने वाले सत्यवीर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गीतम सिंह, भूदेव सिंह और जितेंद्र ने गांव स्थित जमीन पहले 10 फरवरी 2026 को उनके नाम बैनामा की थी। आरोप है कि इसके बाद गीतम सिंह और भूदेव सिंह ने आपस में साजिश कर उसी जमीन का हिस्सा दोबारा जितेंद्र पुत्र चुन्नी के नाम विक्रय कर दिया। जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वह अपनी खरीदी गई जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा।पीड़ित का आरोप है कि 20 फरवरी को जमीन पर पहुंचने पर वहां गीतम सिंह, भूदेव सिंह और जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.